परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करते बीस फीट परिक्रमा पथ का हो निर्माण।
बैरियर से राम घाट तक बीस फीट हो सड़क निर्माण कार्य – स्वामी चिदात्मन जी।
प्रथम परिक्रमा में उमडी़ श्रद्धालुओं की भीड़, गोविन्द हरे गोपाल हरे से गूंजायमान रहा सिमरिया धाम।
डीएनबी भारत डेस्क
राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला क्षेत्र की पहली परिक्रमा गुरुवार को सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ, सर्वमंगला आश्रम सिमरिया काली धाम से घोड़ा, ऊंट बैंड बाजा, ध्वज पताका के साथ स्वामी चिदात्मन जी महाराज की अगुवाई में साधु संतों, सर्वमंगला आश्रम के पदाधिकारी, सदस्य, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

परिक्रमा के दौरान सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा हाथ में तील जौ अरवा चावल छीटते हुए गोविन्द हरे, गोपाल हरे के जयघोष करते बढ़ते रहे। परिक्रमा आश्रम से शुरू होकर कल्पवास मेला क्षेत्र होते हुए राम घाट के रास्ते सर्वमंगला आश्रम पहुंचा। इस दौरान एडीएम ब्रजकिशोर चौधरी, नप बीहट कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार, बरौनी सीओ हेमंत अंकुर,आरओ राम विनोद ठाकुर,नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, थानाध्यक्ष चकिया थाना गौतम कुमार दास सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात थे। सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ सिमरिया काली धाम में ज्ञान मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि
विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है,जहां पर परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को पग पग पर अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है। भारत में द्वादश कुंभ स्थली का विशेष महत्व है। जहां समुचित व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि प्रयाग की तरह सिमरिया धाम में भी बिहार सरकार बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराए। परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करते हुए सिमरिया कल्पवास मेला को व्यवस्थित करने में मदद करें। उन्होंने कहा कि आगामी 12 नवंबर को द्वितीय एवं 20 नवंबर को तीसरी परिक्रमा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 2029 ई को सिमरिया धाम में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
परिक्रमा पथ —
स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि आगामी परिक्रमा के पहले परिक्रमा पथ दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने नप बीहट के कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार से परिक्रमा मार्ग दुरुस्त करने का आग्रह किया है। साथ ही बीस फीट परिक्रमा पथ व सड़क का निर्माण किया जाए।जिब पर कार्यपालक पदाधिकारी अवनीश कुमार ने कहा कि इस दिशा में अतिशीघ्र काम पूरा किया जाएगा। ताकि आने वाले दिनों में परिक्रमा और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
इस दौरान रविन्द्र ब्रह्मचारी जी, सर्वमंगला केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सचिव दिनेश प्रसाद सिंह ,कोषाध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह, प्रो प्रेम, मीडिया प्रभारी नीलमणि, अमरेन्द्र कुमार कौशलेंद्र कुमार सुशील चौधरी,सुधीर चौधरी, पटेल सिंह,तरुण सिंह, कन्हैया झा श्याम झा लक्ष्मण झा राम झा आचार्य नारायण झा दिनेश झा राजेश झा बबलू सिंह मनोज कुमार पवन सिंह राजा झा रत्नेश झा शिबू झा सुजीत कुमार रेणु देवी पूनम देवी सुनीता देवी रितु देवी , निपेन्द्र सिंह, मधुसूदन मिश्र,हरिनाथ मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।
बेगूसराय बिहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट