डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र के कटहरिया में पिटाई से मंगलवार को हुई युवक की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित लड़की को गिरफ्तार किया।साथ ही इस मामले में एक आरोपित नाबालिग बालिका को पुलिस ने निरुद्ध किया है।थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि कटहरिया निवासी मो एहसान हत्याकांड में आरोपित लड़की 21 वर्षीया सफकत सबा को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही इसी मामले की एक आरोपित नाबालिग बालिका को निरुद्ध किया है।उन्होंने बताया कि थाने में इस मामले में कांड संख्या 257/26 दर्ज किया गया है।अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट