बेगूसराय के वीरपुर में दो लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मामला दर्ज, विद्युत विभाग ने किया उपभोक्ता के विरूद्ध जुर्माना

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर में विधुत आपुर्ति प्रशाखा वीरपुर के कनीय विधुत अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए दो लोगों के विरुद्ध विधुत चोरी करने से संबंधित मामले को दर्ज कराया है। 

- Sponsored Ads-

थाना को दिए आवेदन में कनीय विधुत अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने बताया है कि पकड़ीं के राम सकल साह पिता भगलू साह के यहां गुप्त सूचना के आधार पर छापे मारी किया गया तो विधुत चोरी कर अपने आवास में उपयोग कर रहे थे। जिससे विभाग को 26 हजार 304 रूपए का नुक़सान हुआ है। 

वहीं सुनीता देवी पति विजय कुमार वर्मा के यहां छापे मारी किया तो उनके यहां भी चोरी से विधुत चोरी कर अपने आवास में उपयोग किया जा रहा था। जिससे विभाग को 13 हजार 703 रूपए का नुक़सान हुआ है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई शुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article