समस्तीपुर में निगरानी विभाग की करवाई,  रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल का सीनियर क्लर्क 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में निगरानी की टीम ने रोसरा अनुमंडल अस्पताल के सीनियर क्लर्क को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अनिल कुमार ने अस्पताल के रिटायर्ड टेक्नीशियन से 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी ।पीड़ित कर्मचारी देवेंद्र मंडर नवंबर में रिटायर्ड हो गए थे, लेकिन उनके कार्य अवधि और अन्य मदों के करीब 39 लाख रुपए बकाया था।

- Sponsored Ads-

राशि भुगतान के लिए आरोपी क्लर्क अनिल कुमार ने रिश्वित की मांग की थी।पीड़ित रिटायर्ड कर्मी देवेंद्र ने पिछले महीने सीनियर क्लर्क द्वारा घुस मांगने की निगरानी से शिकायत की थी। शिकायतों की जांच के बाद मामला सही निकला। जिसके बाद निगरानी ने रंगे हाथ गिरफ्तारी के लिए प्लानिंग बनाई।देवेंद्र को बोला गया कि 1 लाख रुपए लेकर क्लर्क के पास जाएं। देवेंद्र ने वैसा ही किया। क्लर्क के बताई जगह पर देवेंद्र गए।

समस्तीपुर में निगरानी विभाग की करवाई,  रोसड़ा अनुमंडल अस्पताल का सीनियर क्लर्क 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 2क्लर्क ने अस्ताल के पास ही लोहिया नगर के पास रुपए देने के लिए बुलाया था। देवेंद्र ने जैसे ही रुपए दिए निगरानी ने क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि कार्रवाई के लिए निगरानी की टीम मुजफ्फरपुर से आई थी। निगरानी की टीम अस्पताल के पास दोपहर करीब 12 बजे पहुंची थी। टीम में 5 सदस्य थे। गिरफ्तारी के लिए निगरानी आरोपी सीनियर क्लर्क को अपने साथ लेकर मुजफ्फरपुर रवाना हो गई है।

Share This Article