डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टभका चौर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने यह शराब मिट्टी के अंदर छुपाकर रखी हुई अवस्था में बरामद की।

बरामद शराब कुल 110 कार्टून में रखी गई थी। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 990 लीटर आंकी गई है। इसकी बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह शराब पंजाब राज्य में निर्मित है। शराबबंदी के कई वर्ष बीत चुके लेकिन शराब तस्करी का मामला रुक नहीं रहा।
हालांकि इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार तस्कर छापेमारी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
