नालंदा: वाहन चेकिंग के दौरान में एक पिस्टल,दस जिंदा कारतूस मोबाइल,समेत वाहन जप्त, 3 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा पुलिस को वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सोहसराय थाना क्षेत्र के चौक पर शनिवार सुबह एक काले रंग की एक्सयूवी कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसमें सवार तीन युवकों के पास से हथियार, नकदी और मोबाइल जब्त किए गए।

नालंदा: वाहन चेकिंग के दौरान में एक पिस्टल,दस जिंदा कारतूस मोबाइल,समेत वाहन जप्त, 3 गिरफ्तार 2सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में बैठे युवकों के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, एक देशी कट्टा और दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

नालंदा: वाहन चेकिंग के दौरान में एक पिस्टल,दस जिंदा कारतूस मोबाइल,समेत वाहन जप्त, 3 गिरफ्तार 3उनके पास से दस हजार नौ सौ पांच रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी मिले हैं।डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों चांदी थाना क्षेत्र में एक विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए जा रहे थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article