नालंदा: भिक्षावृत्ति में शामिल चौदह बच्चों को समाज कल्याण विभाग चाइल्ड हेल्प लाइन ने कराया मुक्त,जबरन कराया जा रहा था भिक्षावृत्ति का काम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समाज कल्याण विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त कार्रवाई में राजगीर थाना क्षेत्र से 14 बच्चों को जबरन भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। चाइल्ड वेलफेयर पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि इन बच्चों से उनके परिजनों द्वारा जबरन विदेशी पर्यटकों से भीख मंगवाई जा रही थी।

नालंदा: भिक्षावृत्ति में शामिल चौदह बच्चों को समाज कल्याण विभाग चाइल्ड हेल्प लाइन ने कराया मुक्त,जबरन कराया जा रहा था भिक्षावृत्ति का काम 2राजगीर कुंड परिसर में पुलिस और एनजीओ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें इन बच्चों को छुड़ाया गया। जांच में यह सामने आया कि परिजन ही इन्हें जबरन भिक्षावृत्ति में धकेल रहे थे और पर्यटकों से पैसे वसूलने के लिए मजबूर कर रहे थे।

नालंदा: भिक्षावृत्ति में शामिल चौदह बच्चों को समाज कल्याण विभाग चाइल्ड हेल्प लाइन ने कराया मुक्त,जबरन कराया जा रहा था भिक्षावृत्ति का काम 3मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति, नालंदा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि ऐसे अपराधों पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article