समस्तीपुर: नकदी और जेवरात लेकर महिला संदिग्ध हालात में लापता, पति ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: जिले से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने कुछ युवकों पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर गलत नीयत से अपने साथ ले जाने की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया है। पति ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर महिला की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।

आवेदन के अनुसार, महिला 27 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका।

समस्तीपुर: नकदी और जेवरात लेकर महिला संदिग्ध हालात में लापता, पति ने बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप 2

पीड़ित पति ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करते हुए महिला को जल्द बरामद करने और आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article