नालंदा कॉलेजियट मे पढ़ने गयी तीन नवमी की छात्रा हुई रहस्यमयी ढंग से गायब, परिजन जता रहे हैं अपहरण की आशंका

DNB Bharat Desk

नालंदा/बड़ी खबर इस वक्त नालंदा जिला से सामने आ रही है, जहां तीन स्कूली बच्चियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला बिहार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियाँ एस एस बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं हैं। मैट्रिक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पठन-पाठन की व्यवस्था अस्थायी रूप से कॉलेजिएट हाई स्कूल में की गई थी, जहां ये तीनों सहेलियाँ शनिवार को पढ़ने गई थीं।

लेकिन पढ़ाई खत्म होने के बाद जब तीनों छात्राएं घर नहीं लौटीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि एक सहेली ने एक अन्य लड़के के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर बच्चियों का अपहरण किया है। मामले में थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कोई ठोस सुराग मिल सके।

नालंदा कॉलेजियट मे पढ़ने गयी तीन नवमी की छात्रा हुई रहस्यमयी ढंग से गायब, परिजन जता रहे हैं अपहरण की आशंका 2गौरतलब है कि हाल के दिनों में जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों और मानव तस्करी की घटनाओं की चर्चाओं के बीच यह मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल आखिर तीनों बच्चियाँ कहां हैं? क्या यह अपहरण है या इसके पीछे कोई और साजिश? आपको बता दे की 48 घंटा पहले ही सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके में मानव तस्करी को लेकर की गयी छामेमारी कुल 13 लड़कियों को बरामद किया गया था.

Share This Article