सिमरिया घाट बिंदटोली के पुर्व मुखिया ने अपने पिता की गुमशुदगी का मामला कराया दर्ज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के चकिया थाना अंतर्गत सिमरिया घाट बिंद टोली वार्ड 12 निवासी पूर्व मुखिया रंजीत कुमार के करीब 65 वर्षीय पिता नाथों निषाद विगत 16 जून 25 सोमवार की शाम से लापता हो गए  हैं । परिजनों के द्वारा सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन किया गया लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है ।

- Sponsored Ads-

इस घटना से सिमरिया घाट के लोगों में  दहशत फैल गई है । परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमें हुए है।वहीं रंजीत कुमार पूर्व मुखिया ने चकिया  पुलिस एवं जिला प्रशासन से पिता नाथों निषाद को सकुशल बरामदगी की गुहार लगाया है। उनके आने के इंतजार में परिजनों की आंखें पथरा गई हैं।इस घटना को लेकर गांव के लोग काफी मर्माहत हैं। वही पूर्व मुखिया श्री कुमार ने बताया कि पिता जी के लापता होने से हम सपरिवार काफी डरे सहमे हैं घर में किसी भी प्रकार की कोई पारिवारिक कलह या झंझट नहीं  है ।

सिमरिया घाट बिंदटोली के पुर्व मुखिया ने अपने पिता की गुमशुदगी का मामला कराया दर्ज 2घटना की सूचना चकिया थाना को लिखित आवेदन के साथ सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है ।सात दिन बीत जाने बाद भी पुलिस गायब नाथों निषाद को खोजने में असफल है।इस घटना को लेकर सिमरिया बिंद टोली में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article