डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में कथित तौर पर एक शादीशुदा युवक-युवती के विवाह करने पहुंचने की चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के जीवनसाथियों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद वे भी कोर्ट परिसर पहुंच गए।
इसके बाद दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से कोर्ट परिसर में काफी हलचल मच गई और यह मामला अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर सामने आ रही जानकारी के आधार पर ही यह खबर साझा की जा रही है। मामले की वास्तविक सच्चाई संबंधित पक्षों के बयान अथवा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट