बेगूसराय में नीतीश कुमार के सामने ही बेटे निशांत के समर्थन में नारेबाजी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा की मौजूदगी में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

कार्यकर्ता “मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो” के नारे लगा रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल यह पूरा मामला बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित बियाडा कैंपस का बताया जा रहा है, जहां 14 मार्च को नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत पहुंचे थे। इस दौरान जब मुख्यमंत्री हेलीपैड से पैदल सभा स्थल की ओर जा रहे थे, तब उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे।

बेगूसराय में नीतीश कुमार के सामने ही बेटे निशांत के समर्थन में नारेबाजी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 2इसी दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सामने ही उनके बेटे निशांत कुमार के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी और “मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो के नारे लगाए। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article