बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घेरकर वरुण सिंह को मारी थी गोली

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें एक बाइक सवार पर तीन अपराधी प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी। 

इस हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से अपराधी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन आदमी को और उसे घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। आपको बताते चले की सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह गुमटी नंबर 49 के पास सोमवार के दिन दिनदहाड़े अपराधियों ने वरुण सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घेरकर वरुण सिंह को मारी थी गोली 2बताया जा रहा है कि वरुण सिंह प्रॉपर्टी डीलर थे और वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोमवार के दिन जमीन देखकर घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने रास्ते में ही उन्हें घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी है। अब इस कांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें अपराधी मोटरसाइकिल से आते हैं और वरुण सिंह को गोली मारकर हत्या कर देते हैं और खुलेआम हथियार लहराते हुए फरार हो जाते हैं। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज आने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article