समस्तीपुर में पंच पति की गोली मारकर हत्या: भड़के ग्रामीणों ने NH-322 पर शव रख किया चक्का जाम, पुलिस के खिलाफ ‘गो बैक’ के नारे

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पंच पति की गोली मारकर हत्या के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बरुणा चौक के पास एनएच-322 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। 

- Sponsored Ads-

इस दौरान जमकर हंगामा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई।पूरा मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत बरुणा रसलपुर का है। शुक्रवार की देर रात सुबोध राय की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। 

समस्तीपुर में पंच पति की गोली मारकर हत्या: भड़के ग्रामीणों ने NH-322 पर शव रख किया चक्का जाम, पुलिस के खिलाफ 'गो बैक' के नारे 2लोगों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर एनएच-322 जाम कर दिया। सड़क जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और प्रदर्शनकारियों ने गो बैक के नारे भी लगाए। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी की शादी महज एक महीने बाद होने वाली थी।

समस्तीपुर में पंच पति की गोली मारकर हत्या: भड़के ग्रामीणों ने NH-322 पर शव रख किया चक्का जाम, पुलिस के खिलाफ 'गो बैक' के नारे 3थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।फिलहाल सड़क जाम हटाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है। अब देखना होगा कि हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कब तक होती है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article