बेगूसराय में कानून का रखवाला ही उड़ा रहा धज्जियां, वर्दी पहन सरेआम पी रहा गांजा, वीडियो वायरल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां कानून की रखवाली करने वाला ही कानून की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चौकीदार वर्दी में खुलेआम गांजा पीते दिख रहा है।

 वायरल वीडियो बखरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां चौकीदार नंदकिशोर पासवान एक चाय दुकान पर बैठकर कुछ लोगों के साथ गांजा पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चौकीदार वर्दी में ही बेफिक्र होकर नशा कर रहा है और झूमता हुआ दिखाई दे रहा है।

बेगूसराय में कानून का रखवाला ही उड़ा रहा धज्जियां, वर्दी पहन सरेआम पी रहा गांजा, वीडियो वायरल 2इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।इस घटना ने बिहार में लागू नशाबंदी कानून पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सरकार शराबबंदी और नशाबंदी को लेकर लगातार सख्ती का दावा करती है, 

बेगूसराय में कानून का रखवाला ही उड़ा रहा धज्जियां, वर्दी पहन सरेआम पी रहा गांजा, वीडियो वायरल 3वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार कर्मी ही नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं।हालांकि चौकीदार को देखकर बगल से एक युवा के सेटलमेंट की भी बात कह रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और पूरे मामले की जांच की बात कही जा रही है।

बेगूसराय में कानून का रखवाला ही उड़ा रहा धज्जियां, वर्दी पहन सरेआम पी रहा गांजा, वीडियो वायरल 4अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद संबंधित चौकीदार पर क्या कार्रवाई होती है और क्या ऐसे मामलों पर लगाम लग पाती है या नहीं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article