नालंदा: बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग तेज, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- पार्टी में सहमति बनी तो केंद्र तक ले जाएंगे प्रस्ताव

DNB Bharat Desk

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के तौर पर 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में बीजेपी अब ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष को लेकर सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है। 

- Sponsored Ads-

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नालंदा पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि यह यात्रा 25 वर्ष की सेवा जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक के संकल्प को दर्शाएगी।

 नालंदा: बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग तेज, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- पार्टी में सहमति बनी तो केंद्र तक ले जाएंगे प्रस्ताव 2वहीं बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग को लेकर बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में विकास का इतिहास लिखा है। 

नालंदा: बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग तेज, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- पार्टी में सहमति बनी तो केंद्र तक ले जाएंगे प्रस्ताव 3आज मुख्यमंत्री पद पर नहीं होने के बावजूद बिहार की जनता उनके कार्यों की मुरीद है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जन्मस्थली कल्याणबिगहा है और उनके नाम पर किसी स्थान को विकसित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।इधर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर करने का प्रस्ताव पार्टी के सामने रखा जाएगा। अगर पार्टी में सहमति बनी तो इस मुद्दे को केंद्र तक ले जाने का काम किया जाएगा। 

नालंदा: बख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग तेज, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार बोले- पार्टी में सहमति बनी तो केंद्र तक ले जाएंगे प्रस्ताव 4आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह के बयान पर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र ने पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग विकास पुरुष नीतीश कुमार के योगदान को नहीं जानते, यह उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने साफ कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदलने के लिए किसी एक व्यक्ति के समर्थन की जरूरत नहीं है। एनडीए गठबंधन में शामिल दलों और नेताओं के प्रस्ताव पर विचार के बाद ही कोई फैसला होगा। सिर्फ किसी एक के कहने से बख्तियारपुर का नाम नीतीशपुर नहीं किया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article