समस्तीपुर: पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उठाई हवाई अड्डा और बंद चीनी मिल शुरू करने की मांग

DNB Bharat Desk

रविवार को शहर के धरमपुर स्थित एक निजी होटल में समाजसेवियों की एक बैठक हुई l जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने की l संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में समस्तीपुर जिला के छात्रों की शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया गया l

पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने भोला टॉकीज गुमटी पर जारी निर्माण कार्य में तेजी लाने, मुक्तापुर गुमटी पर पुल निर्माण कार्य को प्रारंभ करने, दुधपुरा में हवाई अड्डा बनाने, समस्तीपुर में बंद चीनी मिल को फिर से चालू करने की मांग की l

समस्तीपुर: पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उठाई हवाई अड्डा और बंद चीनी मिल शुरू करने की मांग 2रेल विस्तार विकास मंच तथा समस्तीपुर विकास मोर्चा के द्वारा जनहित से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर भविष्य में होने वाले आंदोलन को समर्थन एवं सहयोग देने का निर्णय भी लिया गया l

Share This Article