कांग्रेस के पूर्व विधायक अमिता भूषण ने नौला गांव में मृतक सुजीत के स्वजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड के नौला गांव निवासी संजय साह के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत की गोली मारकर हत्या के बाद जन प्रतिनिधियों एवं विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं का नौला गांव में आवागमन लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व विधायक अमिता भूषण ने नौला गांव में पहुंच कर मृतक सुजीत के स्वजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी ।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी भी ली।

- Sponsored Ads-

पीड़ित परिवार ने पूर्व विधायक को मामले से अवगत कराते हुए कहा कि शराब कारोबारी के द्वारा मेरे पुत्र सुजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की चार दिन बीतने के बाद भी शामिल सभी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए घटना में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की प्रशासन से मांग की है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अमिता भूषण ने नौला गांव में मृतक सुजीत के स्वजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना 2मौके पर राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीता सहनी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, युवा कांग्रेस के नेता रत्नेश कुमार टुल्लू , कांग्रेस पार्टी के नौला पंचायत अध्यक्ष शंभू साह ,ग्रामीण चिकित्सक सहेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस के नितेश कुमार व कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सहित स्थानीय ग्रामीण राम कुमार साह आदि मौजूद थे।विदित हो की बीते मंगलवार को बदमाशों ने सुजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article