भूमिहीनों को आवास हेतु जमीन के लिए मिलेगा एक लाख की राशि – संजय सरावगी

DNB Bharat Desk

भारतीय जनता पार्टी जिला समस्तीपुर द्वारा परिसदन समस्तीपुर में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री माननीय संजय सरावगी के आगवण पर प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि मेरा राजस्व और भूमि सुधार विभाग आमलोगों से जुड़ा हुआ है बिहार सरकार के द्वारा विषेश भुमि सर्वेक्षण चल रहा है जिसमें आनॅलाइन जानकारी स्वघोषित वंशावली, अन्य उपलब्ध कागजात लिया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
भूमिहीनों को आवास हेतु जमीन के लिए मिलेगा एक लाख की राशि - संजय सरावगी 2

31मार्च तक आनॅलाइन या आफलाइन जमा करना था पोर्टल अभी भी चल रहा है उसे जमा कर सकते है। वहीं दाखिल खारिज या अन्य कार्यों करने के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को कर रहे है।इस कार्य का निष्पादन आनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए सामान्य मामले को 35 दिन और असमान्य मामले का निपटारा 75 दिन में करने का दिशा निर्देश है। वहीं अंचल से लेकर जिला के न्यायालय में सभी मामले का निष्पादन आनलाइन सरकार के जीरो टॉलरेंस के निती के तहत हो रहा है। वहीं गरवड़ी के शिकायत पर विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई भी किया गया है।

भूमिहीनों को आवास हेतु जमीन के लिए मिलेगा एक लाख की राशि - संजय सरावगी 3

वहीं उन्होंने कहा कि भूमिहीन लोगों को आवस हेतु जमीन नहीं उपलब्ध होने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जमीन हेतु एक लाख रुपए दिए जाने की जानकारी दिया। वहीं उन्होंने ने कहा कि पूरे बिहार में एक लाख चौबीस हजार भूमिहीन को चिन्हित किया गया है। उसमें सुधार कर लोगों इसका लाभ दिया जाएगा।प्रत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए कहा वक्फ संशोधन विधेयक में महिला, गरीब कमजोर वर्गों के मुसलमानों के हक पर माफिया कुंडी मारकर बैठा था इस विधेयक से खोया हुआ उन्हें हक मिलेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article