बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने किया निर्देश जारी, विद्यालय के क्रियाकलाप का फोटो भेजना अनिवार्य

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में विद्यालयों के क्रियाकलाप के संबंध में फोटो भेजने का निदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया है।विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को यह निर्देश दिया गया है कि स्कूलों से समय-समय पर विद्यालयों के कार्यकलापों की तस्वीरें मंगायी जाएं।

- Sponsored Ads-

पत्र में कहा गया है कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा फोटो मांगे जाने पर उसे निश्चित रूप से फोटो उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी को कॉलर के संबंध में कोई शक हो तो कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के14417 अथवा 18003454417 पर सम्पर्क कर कंफर्म कर सकते हैं।

स्कूलों में चेतना सत्र,एमडीएम योजना, भौतिकी, रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान/आईसीटी लैब की कक्षाओं से संबंधित,वर्ग कक्ष की स्थिति, शौचालय की स्थिति, स्कूल की कार्यावधि में शिक्षकों का ग्रुप फोटो भेजने को कहा गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article