जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए बेगूसराय जिले सुजीत के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार तेजस्वी यादव ने बेगूसराय में अपने एक दिवसीय दौरा के दौरान जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए बेगूसराय जिले में बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव निवासी झपस राय के 44 वर्षीय पुत्र बलिदानी जेसीओ सुजीत कुमार के घर शुक्रवार की देर शाम पहूंच संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा इस दुःख की घड़ी में हम शहीद परिवार के साथ खड़े हैं। इनका बलिदान देश याद रखेगा।

उन्होंने अपनी जीवन मां भारती के चरणों में न्योछावर कर दिया। उन्होंने अपने जीवन का आखिरी सांस मां भारती के आंचल में लिया। इस दौरान उन्होंने शहीद सुजीत के धर्मपत्नी सिंधु देवी,पुत्री संध्या कुमारी, सोनम कुमारी, मुखाग्नि दिए पुत्र प्रिंसु कुमार, पिता झपस राय, माता, शांति देवी से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया कि शहीद जेसीओ कहां कहां पदस्थापित रहे, कितने दिन पूर्व घर से जम्मू-कश्मीर ड्यूटी पर गए थे।

जम्मू-कश्मीर में बलिदान हुए बेगूसराय जिले सुजीत के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 2इस तरह का व्यक्तिगत जानकारी भी प्राप्त किया। मौके पर राजद नगर अध्यक्ष बरौनी धर्मेंद्र कुमार सिंह , वरिष्ठ राजद नेता नवल कुमार सिंह , पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी हरिनंदन कुमार उर्फ हरी, राजद कार्यकर्ता रामानंद यादव, विनोद यादव ,राजन कुमार चौधरी, सुमित कुमार, हरिओम कुमार, विजय कुमार राय,अनिल कुमार राय,मनोज कुमार,धरो कुमार राय पूर्व मुखिया, मुखिया बारो नन्हें सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article