चमथा को प्रखंड बनाने के लिए गिरिराज सिंह ने सीएम को लिखा पत्र

DNB Bharat Desk

 

केंद्रीय मंत्री सह सांसद बेगूसराय माननीय गिरीराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार से पत्र के माध्यम से बछवाड़ा प्रखंड के पांच पंचायत को प्रखंड बनाने की मांग किया है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय के विशेष आग्रह पर माननीय मंत्री ने बिहार सरकार को पत्र लिखा। पत्र के द्वारा उन्होंने बिहार सरकार को दियारा के भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच पंचायत दियारा क्षेत्र में होने से वहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

- Sponsored Ads-

चमथा को प्रखंड बनाने के लिए गिरिराज सिंह ने सीएम को लिखा पत्र 2दियारा क्षेत्र रहने के कारण यातायात का विकट अभाव रहता है। जिस कारण वहां के लोगों को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। चमथा जो चार जिला के सीमा में पड़ता हैं जिस कारण वहां सुरक्षा का घोर अभाव रहता है। प्रखंड बनने से दियारा क्षेत्र का समुचित विकास हो सकता हैं। प्रखंड बनने से वहां एक पूर्ण थाना का निर्माण होगा, जिससे अपराध पर अंकुश लगाना आसान हो जाएगा। चमथा को प्रखंड घोषित करने के बातें कई वर्षों से चल रहा है। प्रखंड का दर्जा मिलने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने में मदद मिलेगा।

चमथा को प्रखंड बनाने के लिए गिरिराज सिंह ने सीएम को लिखा पत्र 3दियारा में एपीएचसी रहने के कारण प्रसव पीड़िता के जान का खतरा बना रहता है। आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा आते आते कई लोग अपना जान गवां देते हैं। प्रसव पीड़िता को सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। स्वास्थ्य केंद्र से स्थल तक जाते जाते एंबुलेंस को घंटों का समय लग जाता हैं। प्रखंड बनने से दियारा के लोगों 10 से 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। प्रखंड आने के बाद छोटे से छोटे कार्यों में पूरा दिन बीत जाता हैं। दियारा कृषि आधारित क्षेत्र है। वहां के किसान पशुपालक होते हैं, जिस कारण पूरे दिन मवेशियों को बिना चारे के रहना पड़ता है।

जिस कारण वहां के लोगों को आर्थिक क्षति भी होती है। केंद्रीय मंत्री के इस कदम से दियारा क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय, प्रिंस कुमार, जिला प्रवक्ता बासुकी शर्मा, सुनील कुंवर समेत सैकड़ों लोगों ने आभार व्यक्त किया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article