डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र इलाके के अंडबस गांव में अवैध संबंध का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया। अवैध संबंध का विरोध करने पर सनकी पति ने अपने ही पत्नी की पीट-पीट का निर्मम हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद ही पति हरिदर्शन यादव का अपनी ही भाभी से अवैध संबंध चल रहा था।

इस अवैध संबंध का विरोध पत्नी लगातार करती थी। उन्होंने बताया कि देर रात भी पत्नी ने अवैध संबंध का विरोध किया। सनकी पति ने पत्नी प्रभा देवी की पीट पीट कर उसकी हत्या करके शव को भूसे की ढेर में छिपा दिया था।
घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। फिलहाल छबीलापुर थाना पुलिस के द्वारा आरोपी हरिदर्शन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क