बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत, प्रेम संबंध में प्रेमिका पर ही हत्या करने का आरोप

DNB Bharat Desk

घटना सामहो थाना क्षेत्र के सलहा बहियार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। उक्त घटना में मृतक के परिजनों ने प्रेम संबंध में प्रेमिका पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है । घटना सामहो थाना क्षेत्र के सलहा बहियार की है। मृतक की पहचान सलहा बिंद टोली निवासी सोखी बिंद के पुत्र लालो बिंद के रूप में की गई है ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत, प्रेम संबंध में प्रेमिका पर ही हत्या करने का आरोप 2परिजनों ने बताया कि लालो बिंद का गांव के ही रहने वाली शोभा देवी नामक महिला से वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। बीती रात भी लालो बिंद अपने मकई के खरिहान में अपनी प्रेमिका के साथ ही सोया हुआ था । सुबह जब परिजन उसे जगाने के लिए गए तो लालो बिंद को मृत अवस्था में पाया।

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत, प्रेम संबंध में प्रेमिका पर ही हत्या करने का आरोप 3तत्पश्चात इसकी सूचना साम्हो थाने की पुलिस को दी गई। फिलहाल साम्हो थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा है कि लालो बिंद का चार बच्चों की मां शोभा देवी से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था

बेगूसराय में संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ की मौत, प्रेम संबंध में प्रेमिका पर ही हत्या करने का आरोप 4जबकि लालो बिंद एवं शोभा देवी दोनों ही पूर्व से ही विवाहित हैं। परिजनों ने शोभा देवी पर ही हत्या करने की शंका जाहिर की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा माजरा क्या है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article