समस्तीपुर: साइड मांगने के विवाद में अपराधियों ने कई राउंड चलाई गोली, दो युवक गोली लगने से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया डीह वार्ड 7 में एक पान दुकान के समीप एक डीजे लदा पीअकप चालक द्वारा साइड मांगने पर बाइक सवार अपराधियों ने पहले मारपीट किया इसके बाद कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे बोरिया डीह वार्ड 10 निवासी पंकज कुमार और राम लगन पासवान जख्मी हो गए। वहीं पंकज के भाई राजीव कुमार भी चोटिल हुए हैं।

समस्तीपुर: साइड मांगने के विवाद में अपराधियों ने कई राउंड चलाई गोली, दो युवक गोली लगने से घायल 2गोली पंकज के गले में लगी है। वहीं राम लगन के सिर को छुते हुए निकल निकल गयी।वहीं पिस्टल के बट से राम लग्न के सिर में मारकर जख्मी कर दिया गया है। दोनों का इलाज विभूतिपुर सीएचसी में कराया गया है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक तुशांत ने बताया कि पंकज के गलफड़ा में गोली लगी हुई है।

समस्तीपुर: साइड मांगने के विवाद में अपराधियों ने कई राउंड चलाई गोली, दो युवक गोली लगने से घायल 3उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं रामलगन के सिर फुटा हुआ है जिसका इलाज किया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जख्मी से घटना की सारी जानकारी हासिल की है।वही घटना की सूचना पर पहुंची विभूतिपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article