घरेलू विवाद में वृद्ध की पीट पीटकर हत्या, अपने ही रिश्तेदार ने दिया घटना को अंजाम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

हरनौत थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राजदेव पासवान के रूप में हुई है, जो ओझा बनिया था और झाड़-फूंक का काम करता था।

घरेलू विवाद में वृद्ध की पीट पीटकर हत्या, अपने ही रिश्तेदार ने दिया घटना को अंजाम 2परिजनों के अनुसार, राजदेव पासवान का अपने ही गोतिया (परिवार के अन्य सदस्यों) से पुराना विवाद चल रहा था। इससे पहले भी विवाद के दौरान उनका एक हाथ तोड़ दिया गया था, और हाल ही में उनका एक पैर भी तोड़ दिया गया था, जिससे वे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे।

घरेलू विवाद में वृद्ध की पीट पीटकर हत्या, अपने ही रिश्तेदार ने दिया घटना को अंजाम 3बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के दौरान उनके ही गोतिया ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उनकी मौत गिरने से हुई चोटों के कारण हुई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article