बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर ट्रेनर और युवतियों को पीटा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांधी स्टेडियम में फिजिकल तैयारी कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। नशे में धुत युवकों ने पहले छात्राओं के साथ बदतमीजी की और विरोध करने पर जमकर मारपीट की।

- Sponsored Ads-

 इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के डीएम ऑफिस के पास स्थित गांधी स्टेडियम का है, जहां हर दिन की तरह बड़ी संख्या में छात्राएं सिपाही भर्ती, होमगार्ड और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुबह रनिंग करने पहुंची थीं।इसी दौरान कुछ युवक स्मैक के नशे में वहां पहुंचे और रनिंग कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगे।जब छात्राओं ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। 

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर ट्रेनर और युवतियों को पीटा 2स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब बीच-बचाव करने पहुंचे फिजिकल ट्रेनर प्रवीण कुमार को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीट दिया।घटना के बाद गांधी स्टेडियम में अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आरोपी युवक करीब एक घंटे तक हंगामा करते रहे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान छात्राओं का कहना है कि वे हर दिन सुबह 6 बजे यहां तैयारी के लिए आती हैं, लेकिन स्टेडियम में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर ट्रेनर और युवतियों को पीटा 3 आज इसी का फायदा उठाकर नशे में धुत युवकों ने छेड़खानी और मारपीट की।छात्राओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से गांधी स्टेडियम में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। हालांकि आरोपी युवक के खिलाफ नगर थाना में छात्राओं के द्वारा आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article