कई मामलों के फरार अभियुक्त को बेगूसराय पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat

जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर सहायक थाना रतनपुर पुलिस ने की कार्रवाई, 1 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टा एवं 38 पीस 7.65 एमएम, 40 पीस 09 एमएम एवं 01 पीस 08 एमएम जिंदा कारतूस के साथ अपराधी शिवम गिरफ्तार, कई मामलों में थी बेगूसराय पुलिस को तालाश

डीएनबी भारत डेस्क 

जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर 18 अक्टूबर की देर शाम सहायक थाना रतनपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने संध्या गस्ती के दौरान लगभग रात 8 बजे एक संदिग्ध युवक को उसके पास पीठु बैग से 02 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्टल, 38 जिन्दा कारतूस 7.85 एमएम, 40 जिन्दा कारतूस 09 एमएम एवं 01 जिन्दा कस्तूस 08 एमएम जिन्दा करतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। बेगूसराय पुलिस को गुप्त सूचना मिली की गिरफ्तार युवक बड़ी घटना को अंजान देने के लिए जीरोमाईल से जीडी कॉलेज की ओर आ रहा है। उसी क्रम में बेगूसराय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उक्त अपराधी की गिरफ्तारी की गई।

- Sponsored Ads-

वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर पुवारी टोला वार्ड 9 निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। वहीं जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शिवम कुमार एफसीआई, फुलवड़िया, मटिहानी एवं गढ़हरा थाना के विभिन्न आपराधिक मामलों का फरार अभियुक्त है। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस की त्वरित कारवाई में अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ अपराधी को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article