नालंदा: मिट्टी भराई के विवाद को लेकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बुजुर्ग के सीने में मारी गई गोली

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस को लगातार खुली चुनौती मिल रही है। जिले में एक के बाद एक हो रही आपराधिक वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।ताज़ा मामला हिलसा थाना क्षेत्र के कोयरी टोला मोहल्ले का है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

नालंदा: मिट्टी भराई के विवाद को लेकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बुजुर्ग के सीने में मारी गई गोली 2मृतक की पहचान 50 वर्षीय खिरोधर प्रसाद, पिता स्व. राम केसरी प्रसाद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया।मृतक के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता को गोली मार दी गई है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो खिरोधर प्रसाद खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े थे।

नालंदा: मिट्टी भराई के विवाद को लेकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, बुजुर्ग के सीने में मारी गई गोली 3परिवार वालों के मुताबिक, घटना का कारण मिट्टी भराई को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मृतक गांव में रहकर खेती-किसानी करते थे और किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article