संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बेगूसराय के तत्वावधान में शनिवार को संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह, प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ, श्री नरेश कुमार न्यायाधीश तेघड़ा, श्री कांति रमन एस.एच.ओ. तेघड़ा एवं समन्वयक श्री राम कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं मंच संचालन हर्षिता कुमारी ने की I

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी 2कार्यक्रम के दौरान न्यायधीश श्री नरेश कुमार द्वारा बच्चों के समक्ष सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से बाल अधिकार एवं पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान, बाल विवाह निषेध, साइबर सुरक्षा तथा इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी 3वहीं श्री कांति रमन एस.एच.ओ. तेघड़ा ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न अथवा असुरक्षित परिस्थिति में चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। साथ ही ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान निजी जानकारी साझा करने, अनजान लोगों से संपर्क रखने तथा साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी 4प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा :-  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना, उन्हें संभावित खतरों से बचाव के उपाय बताना तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण के निर्माण के लिए जागरूक करना है ।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ ने इस पहल को बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

संत पॉल पब्लिक स्कूल तेघरा में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी 5समन्वयक राम कुमार मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई I विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरीय शिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, भीम कुमार, अविनाश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार, मुहम्मद कैफ, मुहम्मद खालिद, गिरीश कुमार, शशि भूषण, त्रिपुरारी सिंह, राज किशोर कुमार, एस.राम.चन्द्रण, जय कुमार गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article