लोगों में भगदड़, दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
देर शाम नालंदा जिले में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूलभरी आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई। बारिश के साथ जिले के कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ वज्रपात की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

इसी क्रम में सिपाह गांव में वज्रपात की एक घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। बताया जाता है कि गांव में सीताराम महतो की दुकान के पास कुछ लोग बारिश से बचने के लिए बैठे हुए थे। तभी पास ही एक ताड़ के पेड़ पर जोरदार वज्रपात हुआ।
वज्रपात इतना तेज था कि पेड़ देखते ही देखते धधक कर जलने लगा। वज्रपात होने से भगदड़ मच गई।जिससे दो लोग गिरकर चोटिल हो गए। हालांकि, इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए। फिलहाल ताड़ के पेड़ पर हुई वज्रपात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क