डीएनबी भारत डेस्क
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार की देर शाम नालंदा के हरनौत प्रखंड स्थित सिरसी गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अनिल कुमार सिंह उर्फ ललन प्रसाद सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।

ललन प्रसाद सिंह जदयू से जुड़े नेता और डाक विभाग से सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर थे। करीब 71 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ था।नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जदयू कार्यकर्ता जुटे।
सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नीतीश कुमार करीब 5 से 10 मिनट रुकने के बाद सड़क मार्ग से पटना रवाना हो गए।हरनौत और नालंदा से नीतीश कुमार का पुराना राजनीतिक और पारिवारिक जुड़ाव रहा है।
उनका पैतृक गांव कल्याण बिगहा भी इसी क्षेत्र में स्थित है।नीतीश कुमार हरनौत से राजनीतिक प्रतिनिधित्व कर चुके है।नीतीश कुमार ने इस दौरान ई रिक्शा की सवारी भी की।
डीएनबी भारत डेस्क