शहीद सुजीत का पार्थिव शरीर पहुँचते ही लगे भारत माता के जयकारे

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक सैन्य ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने बेगूसराय केचकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के रहने वाले सुजीत कुमार शहीद हो गए थे। शाहिद सुजीत कुमार का पार्थिक शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचे जहां लोगों का आंख नमन हो गया वही वीर सपूत सुजीत कुमार शहीद रहे अमर का नारा भी लोगों ने खूब लगाए। सुजीत कुमार मूलरूप से बेगूसराय जिले के चकिया थानाक्षेत्र के अमरपुर वार्ड नंबर 8 के निवासी थे। उनका पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचे । उनके पार्थिव शरीर को रिसीव करने के लिये कई आला अधिकारी और ग्रामीण उनके परिजन समेत यहां पहुंचे। उनका शव पहुँचते ही भारत माता की जय के घोष से इलाका गूंज उठा।

- Sponsored Ads-

शहीद सुजीत का पार्थिव शरीर पहुँचते ही लगे भारत माता के जयकारे 2वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि सुजीत की शहादत से हमलोग मर्माहत हैं, वहीं गौरव भी महसूस कर रहे हैं। बिहार के लाल ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुये माँ भारती के चरणों मे सर्वोच्च बलिदान दिया है। वहीँ मोकामा के औटा जीरो माईल से उनका पार्थिव शरीर लोगों ने प्राप्त किया और गाँव होते हुये सिमरिया मे गंगा तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
आपको बताते चले की है।जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में एक हृदयविदारक घटना घटी थी।जहां एक सैन्य ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए। जिसमें एक जवान बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर के रहने वाले सुजीत कुमार शहीद हो गए थे। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। वही गांव के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतकों में से एक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। जो बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर वार्ड 8 के रहने वाले थे। सुजीत कुमार पठानकोट में जॉइंट कमिश्नर ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनके परिवार में पत्नी सिंधु देवी, तीन बच्चे – एक बेटा और दो बेटियां हैं।

शहीद सुजीत का पार्थिव शरीर पहुँचते ही लगे भारत माता के जयकारे 3उनकी एक बेटी संध्या कुमारी पटना में सेना में जाने के लिए एनडीए की तैयारी कर रही है। सुजीत कुमार के परिवार में तीन बहनें और चार भाई हैं, और वे दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने 2001 में आर्मी में सिपाही के पद पर नौकरी शुरू की थी। बता दें कि यह घटना अत्यंत दुखद है। और देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। शहीद सुजीत कुमार की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।वहीं जवान शहीद होने की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।वही शहीद जवान के घर काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article