डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय बरौनी में बुधवार को एक दिवसीय रबी कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी बरौनी आयुष सिंह ने किया। तथा संचालन बीटीएम कुन्दन कुमार ने किया।

वहीं रबी कर्मशाला में उपस्थित कृषकों को संबोधित करते तथा कृषकों में संदेश देते हुए बतौर मुख्य अतिथि बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा की कृषि विभाग द्वारा आयोजित किया जाने वाला प्रखंड स्तरीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका मुख्य उद्देश्य रबी सीजन (सर्दियों की फसलों) की बुआई से ठीक पहले किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी बरौनी आयुष सिंह ने रबी कर्मशाला में किसानों को देने वाली मुख्य जानकारियां में कहा की आधुनिक कृषि तकनीक:- कम लागत में वैज्ञानिक तरीकों से गेहूं, दलहन (चना, मसूर), तिलहन, मखाना और मशरूम की अधिक पैदावार कैसे लें। उन्नत बीज और खाद: किसानों को उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी, बीज उपचार और रासायनिक व जैविक खादों के सही संतुलन के बारे में बताया जाता है। वहीं डिप्टपीडी आत्मा बेगुसराय अजीत कुमार ने रोग एवं कीट नियंत्रण पर कहा की फसलों को लगने वाली बीमारियों और कीटों से बचाने के उपाय बताए।
वहीं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बेगुसराय अरविंद कुमार ने कहा की सरकारी अनुदान और सब्सिडी पर बताया की बिहार कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर मिलने वाली 40% से 80% तक की सब्सिडी और अनुदानित दरों पर मिलने वाले सरकारी बीजों की जानकारी दी जाती है। वहीं कर्मशाला में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसानों को सरकारी बीजों और अन्य लाभों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके सिखाए गए हैं।
वहीं बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा में कार्यरत रहे किसान सलाहकार दिवंगत संजय कुमार सिंह के बीते दिन हुए आकस्मिक निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सभी जनप्रतिनिधि तथा कृषकों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया गया। वहीं दिवंगत संजय कुमार सिंह के संदर्भ में जानकारी साझा करते हुए बीएओ आयुष सिंह ने कहा की वह काफी जिम्मेदारी पुर्वक कार्य करते थे। उनके जाने से बरौनी प्रखंड कृषि परिवार को बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में सम्भव नहीं हो सकता है।
हम समस्त कृषि परिवार उनके परिवार के साथ खड़े हैं। मौके पर एटीएम ज्ञानेश्वर कुमार, कृषि समन्वयक निकेश कुमार, राजकिशोर सिंह, राजीव कुमार, नवीन कुमार, राकेश कुमार,एवं कृषि सलाहकार श्याम कुमार, राजकुमार, पंकज कुमार तथा प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट
