बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बिहार शरीफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के पिता के चौथी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया शिरकत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के पिता डॉ अशोक कुमार वर्मा के चौथे श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिरकत करने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग से बिहार शरीफ पहुंचे। सीएम के आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी कौशलेंद्र कुमार विधायक डॉ जितेंद्र कुमार कौशल किशोर प्रेम मुखिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बिहार शरीफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के पिता के चौथी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया शिरकत 2इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा की मैं कहां से चुनाव लड़ूंगा इस बात का फैसला पार्टी करेगी। इसमें व्यक्ति विशेष का कोई रोल नहीं होता है। मैं पार्टी का एक सिपाही हूं,जो पार्टी का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे बिहार शरीफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा के पिता के चौथी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया शिरकत 3अगर पार्टी मुझ पर विधानसभा चुनाव में भरोसा करती है तो मैं निश्चित तौर पर चुनाव लड़ूंगा। वही प्रशांत किशोर के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर से सुर्खियों में रहने के लिए मीडिया में बने रहते हैं जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। पटना के रैली में प्रशांत किशोर का असलियत सामने आ चुका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article