डीएनबी भारत डेस्क
महान समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती सोमवार को कचहरी रोड स्थित विधायक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल सहित उपस्थित जदयू पदाधिकारियों ने लोहिया जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लोहिया के नाम का गगनभेदी जयकारे भी लगाए गए।सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया।
वे केवल राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी विचारक और सच्चे समाज सुधारक थे। उन्होंने 23 मार्च 1910 को जन्म लेकर स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और महात्मा गांधी के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलनों का नेतृत्व किया।
डीएनबी भारत डेस्क