बेगूसराय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा शुक्रवार को कारगिल विजय सभा भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय, बेगूसराय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण  श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय  श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय  मनीष, नगर निगम बेगूसराय के महापौर सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

बेगूसराय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 2इस अवसर पर जिला पदाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी के आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, शांतिपूर्ण एवं समावेशी समाज का निर्माण किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक  मनीष ने भी महात्मा गांधी के विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

बेगूसराय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 3कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article