डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की काव्य परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन और ओपन लिंक्स फाउंडेशन (विनोबा) के संयुक्त तत्वावधान में “दिनकर उत्सव 2.0” का आयोजन किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय एवं जिला स्तरीय कविता-पाठ प्रतियोगिता कराने का निर्देश दिया है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
बच्चों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति प्रेम विकसित करने के साथ-साथ मौखिक भाषा विकास, आत्मविश्वास, प्रभावी अभिव्यक्ति, मंच संचालन एवं नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना है। इस बार कार्यक्रम को सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर “अभ्यास – विद्यालय प्रतियोगिता – मार्गदर्शन” के रूप में आयोजित किया जाएगा।
6 चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया
*चरण* *गतिविधि* *तिथि / अवधि*
*Phase 1* विद्यालयों में नियमित कविता अभ्यास – शिक्षकों एवं Student Mentors के मार्गदर्शन में *5 अगस्त से 28 अगस्त 2026*
*Phase 2* जिले के सभी विद्यालयों में एक साथ *विद्यालय स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता* *29 अगस्त 2026, शनिवार*
*Phase 3* प्रत्येक वर्ग से 2 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन एवं *Final Performance Video का Vinoba App पर अपलोड* *29 अगस्त से 6 सितंबर 2026*
*Phase 4* अपलोड वीडियो के आधार पर मूल्यांकन एवं चयन *07 से 15 सितंबर 2026*
*Phase 5* जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए *Winner List की घोषणा* *17 सितंबर 2026*
*Phase 6* *दिनकर जयंती* पर *जिला स्तरीय महा-कविता पाठ प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह* *23 सितंबर 2026*
BEO और स्कूलों को निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी BEO को निर्देश दिया है कि अपने प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। निर्धारित समय-सीमा में स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता कराकर चयनित बच्चों के वीडियो Vinoba App पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, समूहवार विवरण और वीडियो अपलोड प्रक्रिया संलग्न दिशा-निर्देश में उपलब्ध है।
23 सितंबर को दिनकर जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट