समस्तीपुर: भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण कल से, 3 महीने तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट; जानें शहर में आने-जाने के नए रास्ते

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर के भोला टाँकीज चौक स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-53A पर  आर०ओ०बी० एवं पहुंच पथ के निमार्ण कार्य हेतु यातायात के वैकल्पिक मार्ग का चयन किया गया है।

- Sponsored Ads-

(1) ताजपुर के तरफ जाने वाले वाहन (यथा-02 पहिया, 04 पहिया, स्कूल बस) गुरगुरी चौक से शंभू पट्टी चौक, जेल चौक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है। (मार्ग की चौडाई-3.50 मीटर)।

(2) ताजपुर से आने वाले छोटे वाहन (यथा-02 पहिया, 04 पहिया, स्कूल बस) L.C No. 55C पार कर दूधपुरा चौक से Diamond Resort होते हुए समस्तीपुर शहर में प्रवेश कर सकते है। यह मार्ग ONE-WAY रहेगा। (मार्ग की चौड़ाई 3.0 मीटर)।

(3) समस्तीपुर से ताजपुर की तरफ जाने वाले छोटे वाहन (यथा-Bike, E-Rikshaw) L.C No. 54C से धर्मपुर चौक होते हुए ताजपुर की तरफ वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है। यह मार्ग TWO-WAY रहेगा। (मार्ग की चौड़ाई 3.0 मीटर)।

(4) ताजपुर के तरफ से आने वाले व जाने वाले बड़े वाहन (यथा-बस, ट्रक आदि) सुभाष चौक से इमली चौक (मार्ग की चौड़ाई 5.5 मी०) से वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर सकते है। (5) बड़े वाहन (यथा- बस, ट्रक आदि) जिसे ताजपुर से समस्तीपुर -दरभंगा-रोसड़ा जाना है, वे ताजपुर से मुसरीघरारी समस्तीपुर मार्ग का उपयोग कर सकते है।

 यह व्यवस्था कल से प्रारम्भ होकर अगले 3 माह तक लागू रहेगी. परियोजना अभियंता, बि०रा०पु०नि०नि०लि०, कार्य प्रमंडल, दरभंगा।

Share This Article