मोरातालाब और पैठना गांव में की परिजनों से मुलाकात।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में दो संदिग्ध मौत के मामलों की जांच को लेकर बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य संजय कुमार रहुई प्रखंड के पैठना और मोरातालाब गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
पैठना गांव में धर्मेंद्र रविदास की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। आयोग सदस्य ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृतक के बच्चे की शिक्षा के लिए आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश भी जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया गया।
इसके बाद संजय कुमार मोरातालाब गांव पहुंचे, जहां जय भगवान पासवान की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों से मुलाकात की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आयोग सदस्य ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
डीएनबी भारत डेस्क