डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर।मिशन लाईफ के तहत स्कूलों में इको क्लब को सक्रिय करने के लिए डीपीओ एसएसए ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना के आदेश के आलोक में 14 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान सभागार में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य इको क्लब फॉर मिशन लाईफ के लिए सभी विद्यालयों का पंजीयन कराना और विद्यालय स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों को सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित किया गया है।
ये मास्टर ट्रेनर आगे चलकर अपने-अपने प्रखण्डों में जाकर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे और स्कूलों में इको क्लब की गतिविधियों का संचालन कराएंगे। यह जानकारी बीआरसी के लेखापाल अरविंद कुमार शर्मा व मिथलेश कुमार ने दी।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट