डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) प्रशिक्षण 2026 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव राजेन्द्र प्रताप के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों एवं निजी संस्थानों के अनुरोध पर विचार करते हुए एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
तृतीय चरण में मेरिट के सापेक्ष प्रशिक्षण संस्थान के आवंटन के लिए एक से 1,52,202 तक के सभी अभ्यर्थी पांच अक्तूबर की दोपहर से सात अक्तूबर की शाम छह बजे तक संस्थान का ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे। संस्था आवंटन आठ अक्तूबर को जारी होगा और आवंटित संस्था में अभिलेखीय जांच और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ से 14 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक अवसर दिया जाएगा।
प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रिपोर्ट / लॉक करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। गौरतलब है कि पूर्व में दो चरणों में प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों के सापेक्ष कुल 100918 (93339 निजी कॉलेज व 7579 डायट) ही भरी जा सकी थी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट