भगवानपुर थाना पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब मामले में फरार चल रहा आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर (बेगूसराय)। भगवानपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के बागडोर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीलाडीह निवासी रामनाथ साह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी भगवानपुर थाना कांड संख्या 270/2025 में अप्राथमिक अभियुक्त है और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार की जा रही छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस टीम ने झारखंड में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article