नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, 318 किलो गांजा बरामद; कीमत 3 करोड़ से अधिक

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां नारकोटिक्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तेलनी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 318 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

जानकारी के अनुसार, टीम ने तेलनी गांव निवासी रामबली महतो के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद होने की बात सामने आई है। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे यह जानने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी खेप घर तक कैसे पहुंची और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

नारकोटिक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, 318 किलो गांजा बरामद; कीमत 3 करोड़ से अधिक 2फिलहाल पुलिस और नारकोटिक्स विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं। हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ के आधार पर संभावित नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article