वीरपुर पुलिस की बड़ी सफलता: दिल्ली के बदरपुर से अपहृत युवती बरामद, कोर्ट में पेश

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना कांड संख्या 182/25 के अपहृत युवती को वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारद्वाज ने नई दिल्ली के बदरपुर से बरामद कर महिला पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि युवती के परीजनों के द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

- Sponsored Ads-

जिसके आलोक में पुलिस पदाधिकारी ऋषिकेश भारद्वाज के आलोक में टीम गठित कर विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान किया जा रहा था। लोकेशन मिलते ही पुलिस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। जहां से पुलिस ने युवती को बरामद कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article