नालंदा: पावापुरी में शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, गड्ढे और डीप फ्रीजर से लगभग 530 लीटर विदेशी शराब बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने लगभग 530 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। 

हालांकि इस दौरान मुख्य आरोपी राजीव कुमार उर्फ बदमाशवा अपने साथियों के साथ मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दरअसल पुलिस को 19 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि  पावापुरी थाना क्षेत्र के चोरसुआ गांव में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को एक गुमटी, उसके बगल में रखे डीप फ्रीजर तथा जमीन में गड्ढा खोदकर बक्सों में छिपाकर रखा गया है और इसकी बिक्री की तैयारी चल रही है। 

नालंदा: पावापुरी में शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, गड्ढे और डीप फ्रीजर से लगभग 530 लीटर विदेशी शराब बरामद 2सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर के निर्देश पर थानाध्यक्ष पावापुरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही राजीव कुमार उर्फ बदमाशवा एवं उसके साथी मौके से फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 852 केन बियर बरामद किया। इसके अलावा 138 बोतल विदेशी शराब भी जब्त की गई। कुल मिलाकर लगभग 530 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। 

पुलिस ने शराब छिपाने में इस्तेमाल किए जा रहे एक डीप फ्रीजर को भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी राजीव कुमार उर्फ बदमाशवा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article