बेगूसराय: फूल तोड़ने गई युवती और उसकी मां पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पीटा; वीडियो आया सामने

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में दबंगों की दबंगई का एक और मामला सामने आया है। यहां फूल तोड़ने गई एक युवती पर पड़ोसियों ने कथित तौर पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती के साथ बेरहमी से मारपीट होती दिखाई दे रही है।

- Sponsored Ads-

 घायल युवती का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड संख्या-42 की है। घायल युवती की पहचान माणिक शाह की पुत्री रूही कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूही अपने जमीन पर फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बेगूसराय: फूल तोड़ने गई युवती और उसकी मां पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पीटा; वीडियो आया सामने 2पीड़िता रूही कुमारी का आरोप है कि पड़ोसियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फिर ईंट-पत्थर चलाने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां पर भी ईंट से हमला किया गया, जिससे वह भी घायल हो गईं।मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवती पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

बेगूसराय: फूल तोड़ने गई युवती और उसकी मां पर दबंगों का हमला, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पीटा; वीडियो आया सामने 3घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल युवती का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article