बिहारशरीफ कॉलेज में मारपीट का वीडियो वायरल।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा के बिहारशरीफ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कॉलेज में शिक्षक और छात्र के बीच विवाद का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अल्लामा इकबाल कॉलेज का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर शिक्षक और छात्र के बीच कहासुनी हो जाती है, जिसके बाद मामला इतना बढ़ जाता है कि शिक्षक छात्र को जमीन पर पटककर उसकी पिटाई करने लगते हैं। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं और किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश भी नजर नहीं आती।
बताया जाता है कि छात्र ने गड़बड़ी की शिकायत की थी जिसके बाद शिक्षक आक्रोशित होकर मारपीट करने लगे।लेकिन इस घटना ने गुरु-शिष्य के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट की गई, वह समाज में गलत संदेश देने का काम कर रहा है।हालांकि मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
डीएनबी भारत डेस्क