बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद,इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफोत गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के फफोत गांव की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद,इलाके में फैली सनसनी 2मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाने की आदी थी और मृतक महेश्वर राय लगातार इस बात के लिए अपनी पत्नी को मना करता था और इसी से आक्रोशित होकर ससुराल वालों के साथ मिलकर इसकी पत्नी ने फांसी लगाकर महेश्वर राय की हत्या कर दी।

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद,इलाके में फैली सनसनी 3फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है । मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 7 वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन निवासी महेश्वर राय की शादी बेगूसराय जिले के फफोत निवासी रानी से हुई थी और शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन पिछले तीन-चार साल से उनकी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील बनाने की लत लग गई जो कि महेश्वर राय को पसंद नहीं था।

बेगूसराय में ससुराल आए युवक की संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद,इलाके में फैली सनसनी 4बीते रात भी इस बात से मना करने पर पत्नी के कहने पर ससुराल वालों ने उनकी हत्या की है। और हत्या की जानकारी भी मृतक के परिजनों को नहीं दी लेकिन किसी तरह से मृतक के कोलकाता में रहने वाले भाई को घटना की सूचना मिली तत्पश्चात उन्होंने गांव वालों को इसकी खबर की और फिर जब गांव वाले फफोत पहुंचे तो वहां महेश्वर राय का शव बरामद हुआ । अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पूरा मामला क्या है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article