समस्तीपुर: छठ पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच कहा सुनी में जमकर मारपीट,एक व्यक्ति बुरी तरह घायल, कई लोग चोटिल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित छठ घाट के पीछे छठ पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। यह घटना पूजा के दौरान तब हुई जब श्रद्धालु अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे थे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार महतो को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में रंजीत महतो समेत अन्य कई लोगों के भी चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मौके पर पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण स्थिति बिगड़ गई और अफरातफरी का माहौल हो गया।

समस्तीपुर: छठ पूजा के दौरान दो पक्षों के बीच कहा सुनी में जमकर मारपीट,एक व्यक्ति बुरी तरह घायल, कई लोग चोटिल 2स्थानीय लोगों में प्रशासन की भूमिका को लेकर गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने छठ पर्व से पहले दावा किया था कि हर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, लेकिन यह घटना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर मौके पर पुलिस मौजूद होती तो यह विवाद इतना नहीं बढ़ता।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मौके पर पुलिस होती, तो यह घटना नहीं होती। हर साल प्रशासन सुरक्षा का दावा करता है, लेकिन इस बार किसी ने ध्यान नहीं दिया।अब घायल व्यक्ति अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

Share This Article